फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट पर लगाया 23.51 करोड़ का जुर्माना

Wed, 07 Jan 2015 01:49 AM IST
रानू पाठक/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट पर वाणिज्य कर विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के गाजियाबाद और नोएडा के अधिकारियों के संयुक्त अभियान में फ्लिपकार्ट कंपनी से 23.51 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली है।
विज्ञापन


यह वसूली कंपनी के खाते को सीज करके की गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कंपनी ग्राहकों से प्रोडक्ट पर टैक्स वसूल रही थी, लेकिन टैक्स को सरकार के खजाने में जमा नहीं किया जा रहा था।

लिहाजा जब्त दस्तावेज की गहनता से छानबीन के बाद यह कार्रवाई की गई है। पूर्व में भी इसी कंपनी से 29 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए थे।

वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी कई माह से ऑनलाइन कंपनियों के बिजनेस मॉड्यूल को समझ रहे हैं। कंपनियों के खिलाफ विक्रेता आंदोलन कर रहे हैं।

नोएडा में वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर एएन अग्रवाल ने बताया कि कंपनी फ्लिपकार्ट ग्राहकों से तो टैक्स ले रही थी, पर उस टैक्स को विभाग में जमा नहीं किया था।
विज्ञापन


डासना में जब कंपनी के गोदाम पर छापा मारा तो महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। कंपनी के खाते को सीज करके 23.51 करोड़ रुपये का बैंक ड्राफ्ट बीते 3 जनवरी को विभाग को मिला।

मंगलवार को यह ड्राफ्ट सरकारी खजाने में जमा करा दिया गया।गाजियाबाद के एडीशनल कमिश्नर अनिल कुमार पाठक ने बताया कि फ्लिपकार्ट माल की खरीद प्रदेश की फर्म से दिखाती। जांच में सभी फर्में फर्जी निकलीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें