फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में लांघी सीमा: 22 की लड़की 14 साल के लड़के को लेकर भागी, कराई 25000 की शॉपिंग; युवती की हो चुकी सगाई

Tue, 17 Jan 2023 07:12 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा

सार

सगाई के बाद भी 22 साल की लड़की 14 साल के छात्र से प्यार करने लगी। घर से भगाकर लड़की ने उसे चंडीगढ़ में शॉपिंग कराई। 
विज्ञापन
22 की लड़की 14 साल के लड़के को लेकर भागी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि मोहब्बत की कोई उम्र या सीमा नहीं होती। खोड़ा थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती और 14 साल के छात्र के बीच प्रेम-प्रसंग का ऐसा ही मामला सामने आया है। गुरुग्राम के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती के पड़ोस में छात्र माता-पिता साथ के रहता है। युवती की कुछ महीनों पहले एटा निवासी युवक से सगाई हो चुकी है लेकिन वह दो साल से छात्र को पसंद करती है। शनिवार को युवती छात्र को भगाकर चंडीगढ़ ले गई। वहां छात्र को शॉपिंग भी कराई। सोमवार रात पुलिस ने दोनों को खोड़ा में किराये के एक कमरे से सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन

छात्र के पिता गाड़ी चलाकर परिवार पालते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर बेटे के अचानक गायब होने पर उन्होंने युवती पर शक जाहिर कर खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। सर्विलांस लोकेशन की मदद से खोड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात युवती को पांच मंजिला मकान में किराये के कमरे से सकुशल बरामद कर लिया। युवती ने यहां रहने के लिए मकान मालिक को 1500 रुपये दिए थे लेकिन मकान मालिक ने आधार कार्ड मांगा तो उससे कहा कि दो दिन बाद परिवार के लोग पहचान पत्र लेकर आएंगे।

जांच में पता चला कि युवती छात्र को भगाकर सीधे चंडीगढ़ में सहेली के पास पहुंची थी। वहां दोनों ने पार्टी की लेकिन इससे पहले युवती ने 25000 रुपये खर्च कर छात्र को कपड़े व जूते खरीदवाए। शाम को दोनों वापस खोड़ा आ गए और युवती घर से दूसरी कॉलोनी में रहने लगी। 

लड़के के पिता ने बताया कि युवती की एटा में एक युवक से सगाई भी हो चुकी है लेकिन वह उनके बेटे को पसंद करती है। पिता का मानना है कि युवती के साथ रहने के लिए उनके बेटे का भी मन था। इस वजह से उसने परिवार से सम्पर्क करने का प्रयास नहीं किया। फिलहाल पुलिस दोनों को खोड़ा थाने ले गई। वहां युवती से पूछताछ चल रही है। 

छात्र को युवती ले गई थी ताजमहल और हैदराबाद घुमाने
पिता के मुताबिक, युवती अप्रैल 2021 में भी बेटे को आगरा ले गई थी। जब वह बेटे को ताजमहल घुमा रही थी तो बेटियों ने दोनों को एक साथ देख कर उन्हें फोन किया। वह आगरा पहुंचे और बेटे व युवती को पकड़कर घर ले गए। अगले महीने युवती फिर से छात्र को भगाकर हैदराबाद ले गई। इस बार भी उनकी धेवती (बेटी की लड़की) ने दोनों को देख लिया और वह फिर से दोनों को हैदराबाद से पकड़कर ले आए। मगर अब उन्होंने खोड़ा थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा करा दिया।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि छात्र की उम्र का प्रमाण पत्र मंगाया है। युवती से पूछताछ चल रही है। छात्र को परिवार को सौंपकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें