कुछ देर बाद मामला सुलझ गया। बाद में मौका पाकर महिला ने पति की जीभ को दांत में फंसा लिया और उसे काट कर अलग कर दिया। राजू के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कमरे का दृश्य देकर सहम गए।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से मिले कटे जीभ को कब्जे में कर उसे डॉक्टरों को हवाले कर दिया। जीभ की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे फिर से लगाया जा सके।
पीड़ित ने बयान में बताया कि उसकी पत्नी उसे अपने काबिल नहीं समझती थी। अकसर इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। राजू के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसके परिवार वाले झगड़ा करने के लिए उकसाते थे।