फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक के मोती बाजार में लगी आग, 21 दुकानें स्वाहा

Wed, 01 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दमकल की 26 गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर पाया काबू 

-दमकल की 26 गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर पाया काबू
-संकरी गली की दुकानों में लगी थी आग, मेन रोड से पाइप जोड़कर दमकलकर्मी पहुंचे
-हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं, शुरूआती जांच के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदनी चौक इलाके के मोती बाजार में बुधवार तडक़े भीषण आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 26 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को राहत कार्य के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेन रोड से करीब 50 मीटर पाइप जोड़कर ले जाया गया।
विज्ञापन


सुबह किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे में 21 दुकानें जलकर स्वाहा हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के बाद आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार तडक़े करीब 3.55 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली थी कि मोती बाजार, टाउन हॉल, चांदनी चौक के बाजार में आग लग गई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। आग लगने के समय सभी दुकान बंद थी।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने 21 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी दुकानों में कपड़ा भरा था। इसकी वजह से आग तेजी से भड़की। सुबह करीब 8.30 बजे आग पर काबू पाया गया। आग से दुकानों में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया।

इधर, जैसे ही दुकान के मालिकों को हादसे की खबर मिली वह अपनी दुकानों की ओर भागे। दोपहर बाद तक कूलिंग का काम जारी था। पुलिस दुकानदारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें