फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के 21 एमएलए मुश्किल में, जा सकती है विधायकी

Tue, 12 Apr 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : जी पाॅल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता रद्द हो सकती है जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका होगा।
विज्ञापन


दरअसल सदस्यता रद्द होने का खतरा झेल रहे ये 21 विधायक दिल्ली सरकार के मंत्रियों के संसदीय सचिव हैं। इन्हें पिछले साल ही दिल्ली सरकार ने नियुक्त किया था।

इन विधायकों में अल्का लांबा, आदर्श शास्त्री और जरनैल सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन विधायकों के खिलाफ दिल्‍ली के एक वकील प्रशांत पटेल ने याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभ के पद पर बैठे हैं केजरीवाल के विधायक

अलका लांबा
प्रशांत पटेल ने अपनी शिकायत में यह बात कही है कि ये विधायक लाभ के पद पर बैठे हैं और यह संविधान का उल्लंघन है। इस शिकायत के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

पिछले महीने जारी नोटिस में चुनाव आयोग ने इन विधायकों से पूछा था कि क्यों न उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाए। नोटिस का जवाब देने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल थी, जो कल ही निकल चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समय सीमा समाप्त होने के बाद 21 संसदीय सचिवों ने चुनाव आयोग से 6 हफ्ते का समय मांगा है। इन विधायकों कहना है कि उन्होंने दिल्ली सरकार और विधानसभा को चिट्ठी लिखकर उन सुविधाओं और भत्तों की जानकारी मांगी है जो उन्हें मिल रहे हैं। यह जानकारी आने के बाद वे इसे चुनाव आयोग को भेज देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें