फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जलभराव से निपटने के लिए दिल्ली में 200 टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास में आठ इंच पानी होते ही रोका जाएगा यातायात, डीटीसी के रूट भी बदलेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मानसून के दौरान राजधानी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने व्यापक व्यवस्था की है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहरभर में 200 रखरखाव टीमें तैनात की हैं, जो जलभराव हटाने और नालों के बेल-माउथ की सफाई के लिए जिम्मेदार होंगी। सभी टीमों को 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार अंडरपास में पानी का स्तर छह से आठ इंच तक पहुंचते ही वहां लगे मोबाइल पंप तुरंत चालू कर दिए जाएंगे। पानी का स्तर आठ इंच से अधिक होते ही पीडब्ल्यूडी का नियंत्रण कक्ष यातायात पुलिस को सूचित करेगा। इसके बाद संबंधित अंडरपास में वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। साथ ही दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को भी बसों का रूट बदलने के लिए सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्षों में मिंटो ब्रिज अंडरपास में डीटीसी बसों के डूबने जैसी घटनाएं सामने आती रहीं हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि वहां अतिरिक्त नाले के निर्माण कर स्थायी समाधान कर दिया गया है। जल निकासी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विभाग ने स्थायी पंप हाउस की संख्या 157 से बढ़ाकर 167 कर दी है। वहीं पंप की संख्या भी 735 से बढ़ाकर 754 कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें