अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में अनाथ कोटे से दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग 13 जुलाई को द्वारका कैंपस में होगी। काउंसलिंग वाले दिन ही जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित कर दी जाएंगी। यूनिवर्सिटी ने हर ब्रांच में इस कोटे के तहत सीटों की संख्या भी बताई है। इस कोटे के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी कुलसचिव के नाम से देय 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट साइज फोटो, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन फॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा। आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in से अधिक जानकारी ले सकते हैं।