फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज बिल्डिंग से निकला 200 किलो कूड़ा, किया गया साफ

Thu, 09 Apr 2020 08:05 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : जी पाल
विज्ञापन
निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात केंद्र मरकज बिल्डिंग को साफ कर निगम ने 200 किलो कूड़ा उठाया है। जिसके बाद कूड़े को ओखला स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में भेज दिया गया। इस कार्य में तैनात सभी कर्मचारियों की लगातार मेडिकल जांच की जा रही है और उन्हें सुरक्षा उपाय के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्र बने निजामुद्दीन इलाके में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन 11 सफाई कर्मियों को लगाया गया है जो मरकज बिल्डिंग के आसपास की सफाई कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त निगम के सभी जोनों में जेजे कॉलोनी के साथ घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन, टैंकर और दमकल वाहन की मदद से छिड़काव किया जा रहा है। 

इस कड़ी में गुरुवार को जंगपुरा में मद्रासी और वाल्मीकि कैम्प, पंथ नगर, वसंत कुंज, असोला, फतेहपुर बस्ती, सागरपुर में हरिजन बस्ती रघुबीर नगर, टैगोर गार्डन, ककरोला गांव, राजनगर और साधनगर में सैनिटाइजेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें