फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम आयुर्वेद विभाग को मिले मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े अब तक 4953 कॉल

Thu, 09 Apr 2020 07:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उत्तरी निगम के आयुष विभाग द्वारा लोगों के तनाव प्रबंधन व प्राकृतिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की कड़ी में अब तक निगम को 4953 कॉल आ चुके हैं। यह सुविधा गत 27 मार्च से निगम द्वारा दी जा रही है। निगम का आयुष विभाग विद्यालयों और संस्थानों के साथ मिलकर बच्चों और उनके अभिभावकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सहायता से सलाह मशवरा दे रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए वेबीनार का भी आयोजन किया जा रहा है। उत्तरी निगम ने लॉक डाउन की घोषणा के बाद मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण परामर्श के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। जिस पर लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही निगम ने दिव्यांग हेल्पलाइन भी शुरू की थी ।जिसमें सहायता भोजन और भावनात्मक समर्थन के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। इसका उद्देश्य लॉकडाउन के दौरान अकेलापन महसूस करने वाले लोगों को सहायता उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें