फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर दो दिन में आई 20 हजार कॉल

Wed, 08 Apr 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की हेल्पलाइन नंबर 1031 पर शिकायतें आने के साथ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का काम बढ़ गया है। हेल्पलाइन पर आई शिकायतों में से दूसरे दिन ही सरकार ने 29 मामले जांच के लिए एसीबी को भेज दिया है। हालांकि 25 मामलों को जांच के लायक न समझते हुए उसे रिजेक्ट भी कर दिया गया। दो दिनों में हेल्पलाइन पर कुल 20,656 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दूसरे दिन हेल्पलाइन नंबर पर पहले दिन की तुलना में कम यानि 7925 लोगों ने फोन कर शिकायत की। सरकार ने शिकायतों पर दूसरे दिन से ही काम शुरू कर दिया। कुल आई शिकायतों में से 29 मामलों को जांच के लिए आगे एसीबी को भेज दिया गया है।

16 मामले अभी पेडिंग हैं, जिस पर कार्रवाई आगे बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जाना है। 10 मामलों में शिकायतकर्ता के साथ मिलकर उसका फॉलोअप किया जा रहा है, जबकि 25 मामलों को जांच के लायक ही नहीं समझा गया। दिल्ली सरकार की माने तो उनकी कोशिश है कि सभी आने वाली शिकायतों को सुने।
विज्ञापन


सही मामलों की जांच करके उसे अंजाम तक पहुंचाए। इसी के मद्देनजर दूसरे दिन से ही काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन में 80 मामलों को लेकर फैसला लिया जा चुका है। जिसमें रिजेक्ट करने के साथ जांच के लिए आगे फॉरवर्ड भी किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें