फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 20 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद

Sat, 15 Feb 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी अफजाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक यात्री के बैग से 1.10 लाख सऊदी रियाल बरामद किए, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। विदेशी करेंसी की बाबत वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है। कस्टम अधिकारी पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उसकी पहचान अफजाल अहमद के रूप में हुई। 

विज्ञापन



सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 13 फरवरी की दोपहर तीन बजे एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक यात्री को टर्मिनल-3 पर संदिग्ध हालात में घूमते देखा। शक होने पर यात्री को रोककर उसके बैग की जांच की गई। 

एक्सरे मशीन में जांच के दौरान बैग में कुछ संदिग्ध चीज दिखी। उसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने बैग खोलकर तलाशी ली। बैग में अलग से एक परत बनाकर उसमें करेंसी छिपा रखी थी। यात्री दुबई जाने के लिए आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें