फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से 20 किमी पहले रोके जाएंगे भारी वाहन

Wed, 21 Jan 2015 11:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस और फुल रिहर्सल परेड के चलते 24-26 जनवरी को दिल्ली जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने गणतंत्र दिवस पर मालवाहक वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


हाईवे पर इनको 20-30 किमी पहले ही रोक लिया जाएगा। हल्के यात्री वाहन चलते रहेंगे और बसों की आवाजाही दोपहर से शुरू हो जाएगी।

परिवहन विभाग में दिल्ली में वाहनों का ज्यादा दबाव न होने देने के लिए योजना तैयार कर ली है। इसके लिए पहले दिन से ही अधिकारियों की टीम वाहनों को नियंत्रित करना शुरू कर देंगी।

एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि एनएच 24, एनएच 58 और 91 पर वाहनों को जगह-जगह रोका जाएगा। कोशिश की जाएगी कि वाहनों का जमावड़ा एक स्थान पर न होने पाए।
विज्ञापन


दिल्ली में वाहनों का ज्यादा दबाव भी न बने, इसके लिए डग्गामार बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यात्री बसों को दोपहर तक दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

हल्के सवारी वाहनों को जांच के बाद दिल्ली भेजा जाएगा। रोडवेज बसों को दिल्ली प्रवेश से रोकने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। बॉर्डर क्षेत्र पर रुकने वाली बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें