फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंग मशीन में धुलकर सफेद हो गया 2 हजार का नोट, बैंक ने भी लेने से किया इंकार

Sat, 24 Dec 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
वाश‌िंग मशीन में धुलने के बाद ऐसे हो गए दो हजार के नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाशिंग मशीन में कपड़ों की धुलाई एक शख्स को इतनी महंगी पड़ी कि अब वो दर-दर भटकने को मजबूर है। दरअसल उसके कपड़ों के साथ वाशिंग मशीन में दो हजार के वो दो नोट धुल गए जिन्हें वो तीन दिन पहले ही बैंक से निकालकर लाया था।
विज्ञापन


धुलने के बाद इन नोटों की सूरत जिस तरह बदली उसके बाद बैंक ने भी अपने हाथ खड़े कर लिए और नोटों को लेने से इंकार कर दिया है। अगर कोई उन्हें नोट कह सकता है तो वो केवल उनमें लगे सुरक्षा धागा स्ट्रिप की वजह से।

जब वो उन धुले नोटों को बैंक में जमा करने गए तो बैंक से लेने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि वो उसे रिजर्व बैंक लेकर जाएं।
विज्ञापन

वाश‌िंग मशीन में धुलने के बाद ऐसे हो गए दो हजार के नोट - फोटो : अमर उजाला
यह घटना दादरी के पीपल मस्जिद वाली गली में रहने वाले शेख गफर के साथ हुई। वो ‌तीन दिन पहले ही बैंक से बीस हजार रुपए लेकर आए थे जिसे उन्हें मजदूरों को बांटना था। उन्हीं में से दो हजार के दो नोट बच गए थे।

शेख गफर उन बचे नोटों को जेब से निकलना भूल गए और पत्नी ने भी बिना देखे पैंट धो दी। पैंट के साथ ही नोटों यूं बदरंग हुए कि एक बार को उन्हें पहचानना मुश्किल था।

नोट एक तरफ से तो पूरे सफेद हो गए हैं जबकि जबकि एक तरफ से काफी रंग छूट गया जिससे उनके नंबर भी धुल गए हैं। अब जब बैंक ने भी इन नोटों को लेने से इंकार कर दिया है तो ठेकेदार शेख काफी परेशान हैं कि आखिर अब इन नोटों का क्या होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें