फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान ढहा, मालिक हुआ घायल

Mon, 04 Jul 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
इमारत ग‌िरी, माल‌िक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका के अगोन गांव में शनिवार की शाम अचानक एक दो मंजिला मकान गिर गया। इस घटना में मकान मालिक सलेम घायल हो गया।
विज्ञापन
  मकान गिरने की जोरदार आवाज होने पर सलेम के घर पर गांव के लोगों का जमावड़ा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अगोन गांव में शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे सलेम के परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर चारपाई पर बैठे हुए थे। सलेम घर से बाहर निकल रहा था कि उसी समय अचानक उसका दो मंजिला मकान तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। मकान के गिरने से सलेम घायल हो गया।
विज्ञापन

सलेम के मकान के गिरने का समाचार सुनते ही गांव में सभी बिरादरी के लोग उसकी सहायता करने के लिए पहुंच गए। देखते ही देखते वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। गांव की सरपंच रेणुका, पंचायत सदस्य आबिद, सावित्री, सुनीता देवी, एजाज, दुलीचंद शर्मा, हसन मोहमद सहित गांव के लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि वह सलेम की आर्थिक मदद करे। ताकि वह अपने बच्चों के लिए आशियाना बना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें