फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो STF जवान घायल; इलाके में तलाशी अभियान जारी

Wed, 10 Apr 2024 11:06 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम में विस्फोट होने से स्पेशल टास्क फोर्स के दो जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतवार गांव के जंगल में सुबह पांच से छह बजे के बीच हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एसटीएफ के दो जवान आरक्षक शिवलाल मंडावी व आरक्षक मिथिलेश मरकाम घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें