फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर 2 लाख की लूट

Wed, 10 Dec 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दादरी नगर के तिराहे पर दो दिन पूर्व गाजियाबाद जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी महिला को जीप सवार बदमाशों ने जल्दी पहुंचाने का झांसा देकर बैठा लिया। इसके बाद महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नगदी लूट ली गई। घटना की शिकायत दादरी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र रूपवास गांव निवासी रती देवी 7 दिसंबर को रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद जाने वाली बस के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान सिकंदराबाद की तरफ  से एक जीप नजदीक आकर रुकी और गाजियाबाद चलने के लिए कहा।

जल्दी पहुंचने के चक्कर में वह जीप में बैठ गई। कुछ ही दूर चलते ही उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया जिससे वह बेहोश हो गई। बदमाशों ने उसके गले, कान, नाक व हाथ से अंगूठी समेत करीब दो लाख के जेवरात उतार लिए और नगदी भी ले ली।
विज्ञापन


इसके बाद धूम गांव से पहले ही सड़क पर उतारकर फरार हो गए। महिला किसी तरह घर पहुंची और दो दिन बाद पूरी तरह से ठीक होने के बाद परिजनों को हाल बताया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में अभी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें