फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की लूट में पार्षद के भाई की तलाश

Wed, 28 May 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड पर मुंबई के ज्वेलर सतीश कुमार शाह से दो करोड़ की लूट मामले में अपराध शाखा और मध्य जिला पुलिस को पूर्वी दिल्ली के एक निगम पार्षद के भाई जुगल किशोर की तलाश है।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान वारदात में जुगल की भी संलिप्तता का पता चला। उसने लूटे गए कुछ जेवरात को ठिकाने लगवाया था।  

पुलिस के मुताबिक अपराध शाखा ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए थे। इसके बाद मध्य जिला पुलिस ने अवतार सिंह और निगम पार्षद के भांजा अमित कपूर (24) समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इनके पास से 40 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए थे। पुलिस को मामले में अभी कई लोगों की तलाश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें