फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 सुल्तानपुरी सिख दंगा: सज्जन कुमार के वकील का आरोप, गवाह से बयान बदलवा रही सीबीआई

Wed, 10 Apr 2019 04:48 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sajjan kumar
विज्ञापन

1984 सुल्तानपुरी सिख दंगा मामले में मंगलवार को आरोपी सज्जन कुमार के वकील ने सीबीआई पर गवाह को सिखाने का आरोप लगाया। बचाव पक्ष ने कहा कि सीबीआई का गवाह जोगिंदर सिंह पुलिस को दिए बयान से मुकर रहा है। उसने जो बयान पुलिस को दिया और जो बयान अब दे रहा है उसमें गहरा विरोधाभास है। 

विज्ञापन


दिल्ली छावनी सिख दंगा मामले में हाईकोर्ट से सजा मिलने के बाद सज्जन कुमार 31 दिसंबर 2018 से जेल में हैं। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सज्जन कुमार की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करवाने का आग्रह किया है। मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। 

पटियाला हाउस अदालत की जिला न्यायाधीश पूनम ए बांबा के समक्ष मंगलवार को सीबीआई के गवाह जोगिंदर सिंह से बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल शर्मा ने जिरह की। इस गवाह ने कहा कि वह मौके पर मौजूद था और उसे भीड़ को भड़काते हुऐ सज्जन कुमार को देखा था। वह इस समय कोर्ट में मौजूद हैं।
विज्ञापन


कोर्ट के समक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि जब दंगाइयों ने उसके घर में लूटपाट और तोड़फोड़ की, उस समय वह वहां पर मौजूद था। बचाव पक्ष ने जब जोगिंदर सिंह से 1985 में पुलिस को दिए बयान के बाबत पूछा तो उसने कहा कि उसके पुराने बयान में कई बातें पुलिस ने झूठ लिखी हैं।

इस बयान में जोगिंदर सिंह ने कहा था कि वह दंगों के दौरान अपनी जान बचाने के लिए भाग गया था। बचाव पक्ष ने कहा कि सीबीआई गवाह से गलत बयान दिलवा रही है। सुल्तानुपरी सिख दंगों में जोगिंदर सिंह के भाई सुरजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सज्जन कुमार, ब्रह्मानंद गुप्ता व वेद प्रकाश पर मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें