फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मार डाला, स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

Fri, 16 Nov 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक वरुण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुल्तानपुरी में बृहस्पतिवार दोपहर को झगड़े के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की शिनाख्त वरुण (19) के रूप में हुई है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके गुप्तांग पर भी लात मारी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुल्तानपुरी के सी ब्लॉक निवासी जतिन बृहस्पतिवार दोपहर अपने दोस्त दीपांकर के साथ मिनी मार्केट में कचौड़ी खाने आया था। इसी दौरान इलाके का रहने वाला मन्नू अपने दोस्त के साथ स्कूटी से वहां पहुंचा। मन्नू ने जतिन के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी। जतिन ने उसे स्कूटी हटाने के लिए कहा, इस बात पर कहासुनी हो गई। मन्नू और उसके दोस्तों ने जतिन की पिटाई शुरू कर दी। दीपांकर भागकर जतिन के घर पहुंचा और उसके चचेरे भाई वरुण को जानकारी दी।  

वरुण ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन मन्नू वरुण के साथ मारपीट करने लगा। उसने फोन कर अपने भाई रवि और अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया। फिर सभी वरुण की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपियों ने वरुण के गुप्तांग पर भी लात मारी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वरुण को जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई।

पिता का सहारा बनना चाहता था
वरुण दसवीं पास करने के बाद इन दिनों ग्रीन पार्क स्थित एक इंस्टीट्यूट से नेल आर्ट का कोर्स कर रहा था। सितंबर में अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाले वरुण ने नौकरी मिलने के बाद पिता का सहारा बनने की बात कही थी। उसके बड़े भाई सागर ने बताया कि छोटी सी बात ने उसके सपने पर पानी फेर दिया। वरुण अपने पिता अजय पार्चा, मां सोनिया और भाई सागर के साथ सी ब्लॉक सुल्तानपुरी में रहता था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अजय पार्चा एमसीडी में कार्यरत हैं।

थाने पर प्रदर्शन, रास्ता जाम किया
शुक्रवार सुबह वरुण की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में मातम छा गया। हमलावर इलाके के ही रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर लोग आक्रोशित हो गए और सुल्तानपुरी थाने के सामने जमा होकर नारेबाजी करने लगे। रास्ता भी जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें