दिल्ली एवं एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश का वातावरण से असर खत्म होना आरंभ हो गया। गुरुग्राम में शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में काफी इजाफा हुआ है। इसी तरह दिल्ली एवं एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुग्राम में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 235 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 162 प्रति क्यूबिक मीटर था। बोर्ड के मुताबिक सर्दी बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण अगले दिनों के दौरान भी प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है।