फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जनता कॉलोनी में चाकू गोदकर युवक की हत्या, एक सप्ताह में दो वारदातों से दहला इलाका

Wed, 09 Sep 2020 11:05 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके मंगलवार रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने युवक को घायल पड़े देखा तो परिजनों को मामले की सूचना दी। 

विज्ञापन


परिवार के लोग घायल अवस्था में अमन (19) को जगप्रवेश चंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन की हत्या किसने और क्यों की फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्तयारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं अमन की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को ही बदमाशों ने नूर हसन नामक शख्स की जनता कालोनी में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमन परिवार के साथ जनता कालोनी, वेलकम में रहता था। उसके परिवार में पिता मुस्तिकार अहमद, मां व अन्य सदस्य हैं। वह इलाके में ही चप्पल बनाने की एक फैक्टरी में काम करता था। 

मंगलवार को काम से आने के बाद अमन खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकल गया। इस बीच दो युवक उससे गली में खड़े होकर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान ही एक आरोपी ने चाकू निकालकर अमन पर हमला करना शुरू कर दिया। 

शोर-शराबा हुआ तो आरोपी फरार हो गए। अमन पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किया गया। पड़ोसियों ने परिवार को मामले की सूचना दी। पिता मुस्तिकार अहमद निजी वाहन से अमन को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें