फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 14 से, सभी विधायकों को कराना होगा कोरोना टेस्ट, 11 को जमा करनी होगी रिपोर्ट

Wed, 09 Sep 2020 10:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा सदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने निर्देश दिया है कि 14 सितंबर के विशेष सत्र में शामिल होने वाले विधायकों को पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। सत्र शुरू होने से दो दिन पहले विधायकों को जांच रिपोर्ट विधानसभा सचिवालय में जमा करनी होगी।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हर विधायक अपनी आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट शुक्रवार 11 सितंबर को 11 से 1 बजे के बीच आधार कार्ड के साथ विधानसभा सचिवालय में जमा कराएंगे।  

विधानसभा के सभी स्टाफ की गुरुवार को कोरोना जांच होगी। इसमें से जिन्हें असेंबली हॉल के अंदर जाना है, उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा, जबकि बाहर रहने वाले कर्मियों को रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना होगा। 
विज्ञापन


विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 14 सितंबर को 2 बजे से शुरू होगा। नियम 280 के तहत सवाल करने के इच्छुक विधायकों को 14 सितंबर 11 बजे तक नोटिस देनी होगी। दूसरी तरफ सदन में शामिल होने वाले सभी विधायकों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। 

इसकी वजह से बैठक की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस बार सिर्फ मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्री, उपसभापति व नेता प्रतिपक्ष की सीट ही रिजर्व की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें