फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फरवरी की गर्मी ने तोड़ा दस साल का रिकॉर्ड, 30.8 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Mon, 20 Feb 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में फरवरी की गर्मी ने शनिवार के बाद रविवार को भी पसीना निकाला। दिल्ली में तो दिन की गर्मी फरवरी महीने में पिछले दस साल में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची।
विज्ञापन


दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर 30.8 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले दस साल में 19 फरवरी तक का रिकॉर्ड तापमान है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अधिकतम तापमान फरवरी में इससे पहले 28 फरवरी, 2010 को 31.5 डिग्री और 2009 में 24 फरवरी को 31 डिग्री तक पहुंचा है। फरवरी में ऑल टाइम रिकॉर्ड भी 2006 में 26 फरवरी के नाम है जिस दिन तापमान 34.1 डिग्री तक पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : कुमार संजय
मौसम विभाग के अनुसार, रात का तापमान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी सामान्य से 5 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और यूपी में भी रात की गर्मी (न्यूनतम तापमान में बड़ी वृद्धि) से रजाई हटाने को मजबूर किया।

मौसम वैज्ञानिकों ने 21 फरवरी के बाद उत्तर पश्चिम भारत में 21 फरवरी के बाद एक हफ्ते मौसम शुष्क ही रहेगा। तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट के संकेत हैं। फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में ही तापमान में इतनी बड़ी वृद्धि को पहाड़ों में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी अधिक रहा तो हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 3-5 डिग्री तक ऊपर और यूपी में 3 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।

सबसे गर्म रही नोएडा में रात
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो न्यूनतम तापमान सबसे ऊपर नोएडा में 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद रोहतक में 15.8 डिग्री, दिल्ली में 15.6 डिग्री, मेरठ में 14.6 डिग्री और गुरुग्राम में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण रात को फरवरी महीने की ठंड की बजाय गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें