फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 जगह बनेगी पार्किंग, नगर निगम ने सर्वे कर स्थान किया चिन्हित 

Fri, 15 Apr 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर है। आने वाले दिनों में उन्हें अपनी गाड़ियों को पार्क करने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। लोग निर्धारित पार्किंग स्थल पर गाड़ी पार्क कर सकेंगे। इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए नगर निगम ने सर्वे कर स्थान चिन्हित कर लिया है। कुछ स्थानों पर नगर निगम खुद पार्किंग बनाएगा तो कुछ जगह दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, हुडा और सिंचाई विभाग से मदद ली जाएगी।

निगम सूत्रों की मानें तो शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ये व्यवस्था की जा रही है। अभी एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ इलाके में कोई प्रॉपर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि लोग बाजारों में जहां जगह खाली मिली वहीं गाड़ी पार्क कर देते हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक बुरा हाल एनआईटी क्षेत्र का है। ओल्ड और बल्लभगढ़ भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। यही कारण है कि आएदिन बाजारों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहती है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने शहर के प्रमुख बाजारों और सड़कों का सर्वे किया जहां  पार्किंग बनाया जा सके।

18 स्थानों पर बनाई जाएगी पार्किंग 
निगम ने जो सर्वे किया है उसके मुताबिक तीनों जोन में 18 पार्किंग बनाने की योजना है। इसे स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में भी शामिल किया गया है। निगम सूत्रों के मुताबिक सर्वोदय हास्पिटल सेक्टर-19, वर्धमान मॉल बडख़ल मेट्रो स्टेशन के पास, ट्रांसपोर्ट नगर और बाईपास रोड नियर एनएच-2 के पास हुडा पार्किंग बनाएगा। 

जबकि अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा बनाई जाएगी। पल्ला चौक के पास सिंचाई विभाग पार्किंग बनाएगा। जबकि बडख़ल मोड़, अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़, साईं मंदिर बल्लभगढ़, दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़, अजरौंदा चौक, आर्य समाज मंदिर शास्त्री कॉलोनी, एमसीएफ जोनल आफिस, एनआईटी दशहरा ग्राउंड, बडख़ल चौक, मस्जिद चौक, बुद्ध बिहार बाउंड्री आदि जगह पार्किंग नगर निगम द्वारा बनाई जाएगी।
 
निगम की आय में होगा इजाफा   
यदि शहर में पार्किंग बना दी जाती है तो कंगाली से जूझ रहे नगर निगम की आय में बढ़ोत्तरी होगी। अभी हालात ये हैं कि  निगम को महीने में कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ते हैं। ऐसे में यदि पार्किंग पॉलिसी लागू होती है तो वह निगम के हित में होगा।
 
नगर निगम पार्किंग पॉलिसी को लेकर गंभीर है। स्मार्ट सिटी के लिए शहर में पार्किंग होना भी जरूरी है। पार्किंग पॉलिसी को स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में भी रखा गया है। निश्चित रूप से नगर निगम की आय में बढ़ोत्तरी होगी और लोगों को सुरक्षित वाहन पार्क करने की सुविधा भी मिलेगी।- डीआर भास्कर, एसई नगर निगम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें