फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: व्हाट्स एप पर निदेशक की डीपी लगाकर 18 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने व्हाट्स एप पर निदेशक की डीपी लगाकर कंपनी के अकाउंटेंट से 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के अकाउंटेंट को कंपनी निदेशक बनकर मैसेज भेजा था। जब असली निदेशक से बातचीत हुई तब ठगी का पता चला। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कंपनी के निदेशक संजीव चौहान ने पुलिस को बताया कि 11 मई को अकाउंटेंट आरके सिन्हा के मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने व्हाट्सएप की डीपी पर उनकी फोटो लगा रखी थी। आरोपी ने निर्देश दिया कि खाते में मौजूद पूरी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दी जाए। इसके बाद अकाउंटेंट ने 18 लाख रुपये मैसेज में भेजे गए खातों पर भेज दिए।
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने अपील की कि केवल व्हाट्सएप डीपी देखकर किसी की पहचान पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें