फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः कैशियर और चालक से हथियार के बल पर 17 लाख की लूट, चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 25 Jun 2019 05:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
loot shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के पॉश क्षेत्र सेक्टर-29 में सोमवार दोपहर को एक कंपनी के कैशियर और चालक से कार सवार 3 बदमाशों ने हथियार के बल पर 17 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बदमाश फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामला दर्ज कराया है। वहीं  सेक्टर-29 थाना पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं पुलिस ने अपराध शाखा की टीमों को सक्रिय कर दिया है। मामले में थाना पुलिस की 2 टीम और अपराध शाखा की 4 टीम आरोपियों की तलाश रही हैं। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों से नकदी एकत्र कर बैंक में जमा करवाने वाली कंपनी रेडिएंट के कैशियर गगन कार से चालक दिनेश के साथ गुरुग्राम आए थे। उनके पास विभिन्न कंपनियों से एकत्र की हुई करीब 17 लाख रुपये की नकदी थी। सोमवार दोपहर को गगन व दिनेश नकदी एकत्र करने के लिए सेक्टर-29 स्थित क्रोमा सेंटर में पहुंचे थे। दिनेश गाड़ी में बाहर बैठा था जबकि गगन कंपनी के अंदर नकदी लेने गया था। इसके बाद गगन और दिनेश चलने लगे इसी दौरान एक सवार युवकों ने अपनी कार पीड़ित की कार के आगे लगा दी। इसके बाद गाड़ी से 4 युवक उतरे जिनमें से 1 के हाथ में हथियार था। चारों युवकों ने दोनों को काबू कर मारपीट करते हुए गगन के पास मौजूद 17 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि रेडिएंट कंपनी विभिन्न कंपनियों में नकद प्रबंधन का काम करती है। वह कंपनियों से नकदी लेकर कंपनी के बैंक खातों में जमा कराती है। इसकी एवज में वह कंपनी से निर्धारित शुल्क वसूल करती है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से पीड़ितों का पीछा कर रहे थे। उन्हें गाड़ी के यहां आने व जाने का समय पता था। वारदात से पहले भी आरोपियों ने क्षेत्र में रेकी की। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की फुटेज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें