फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर कार रोक फायरिंग करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

शाहदरा स्थित श्यामलाल कॉलेज के पास बीच सड़क पर कार रोककर हवा में फायरिंग करने के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के समय मौजूद अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


आरोपियों ने फायरिंग करने के दौरान वीडियो बनाया जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। 

शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वेदप्रकाश सूर्या ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन शाहदरा निवासी कमलदीप (26) के रूप में हुई है। वह पेशे से डॉक्टर है। 22 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ लोग बीच सड़क पर कार रोककर फायरिंग करते हुए देखे गए। 
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि मामला शाहदरा स्थित श्यामलाल कॉलेज के पास मुस्कान चौक का है। शाहदरा थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने सोमवार को कमलदीप की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में कमलदीप ने बताया कि 21 जून की रात वह कुछ साथियों के साथ एक दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने साहिबाबाद(यूपी) स्थित लोट्स ग्रे बैंक्वेट हॉल गया था। वहां से वापस आने के दौरान मुस्कान चौक के पास कार रोककर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पूछताछ में कमलदीप ने अपने अन्य दोस्तों का नाम बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें