फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिश्ता बने चिकित्सक: हादसे में चेहरे पर आए 16 फ्रैक्चर, टूटी खोपड़ी और दो टुकड़ों में बंटी जीभ को फिर जोड़ा

Sat, 07 Jan 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बाइक दुर्घटना के बाद मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। इस दुर्घटना में सिर और जबड़ों में गंभीर चोट लगी थी। जबड़े का जोड़ खिसकने के साथ चेहरे पर करीब 16 मुख्य हड्डियों और सिर में फ्रैक्चर थे।
विज्ञापन
एक्सरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क दुर्घटना में चेहरे पर 16 फ्रैक्चर, दो टुकड़ों में बंटी जीभ, फटे हुए होंठ और टूटी हुई खोपड़ी को डॉक्टरों ने घंटों सर्जरी कर फिर से जोड़ दिया। मरीज की हालत अब स्थिर है। दरअसल सड़क दुर्घटना के बाद 20 साल के समीर को इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन

अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ प्लास्टिक एंड कॉस्मेटिक सर्जरी के वरिष्ठ डॉ. भीम सिंह नंदा ने कहा कि बाइक दुर्घटना के बाद मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। इस दुर्घटना में सिर और जबड़ों में गंभीर चोट लगी थी। जबड़े का जोड़ खिसकने के साथ चेहरे पर करीब 16 मुख्य हड्डियों और सिर में फ्रैक्चर थे। मुंह की हड्डियां चूर-चूर हो गई थी। जीभ दो टुकड़ो में कटी हुई थी। मरीज की हालत देख 10 डॉक्टरों की एक संयुक्त टीम बनाई गई। मरीज को तुरंत पुनर्जीवित करने के लिए जीवन रक्षक उपाय के रूप में कृत्रिम श्वास नली को डाला गया। मरीज के स्थिर होने के बाद, चोटों की स्थिति का पता लगाने के लिए तुरंत मल्टीपल स्कैन कर उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. नंदा ने कहा कि सर्जरी के लिए लाए गए मरीज के चेहरे की त्वचा पर कोई अतिरिक्त कटौती किए बिना सारे फ्रैक्चर ठीक कर दिए गए। इस सर्जरी प्रक्रिया में छह प्लेट और दो दर्जन स्क्रू का इस्तेमाल किया गया था। फिर उसकी जीभ और निचले और ऊपरी होंठ, नाक और पलकों सहित अन्य सभी कोमल टिश्यू की चोटों की मरम्मत की गई। मरीज की हालत स्थिर है और उसे जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें