फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी की 150 आरडब्ल्यूए को पीएफ कमिश्नर का नोटिस

Thu, 13 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
100 note
विज्ञापन
साइबर सिटी के डेढ़ सौ रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पास काम करने वालों पर भविष्य निधि विभाग की नजर है। विभाग की ओर से जारी नोटिस में उन्हें 30 अप्रैल तक काम करने वालों का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। 
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को सर्वे के दौरान पता चला है कि शहर में 150 से अधिक आरडब्ल्यूए हैं जिनमें काम करने वालों का उनके पास रजिस्ट्रेशन नहीं है। ऐसे में वह अपने कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रेशन कराएं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से मिले नोटिस के बाद आरडब्ल्यूए में हड़कंप मच गया है। 

उनका तर्क है कि वह सेवा किसी और एजेंसी से लेते हैं जिस पर विभाग का तर्क है कि जो माली व प्लंबर व अन्य मजदूर उनके पास काम कर रहे हैं। उनका रजिस्ट्रेशन कराएं। विभागीय लोगों ने उन्हें चेतावनी दी है कि यदि किसी से वह सेवा ले रहे हैं तो इस बात को अवश्य चेक करें कि ठेकेदार ने कर्मचारियों का पीएफ करा रखा है अथवा नहीं। 
विज्ञापन


पीएफ रजिस्ट्रेशन से क्या हैं फायदे 
: कर्मचारी के परिवार वालों की सुरक्षा हो जाती है। 
: किसी तरह की दुर्घटना होने पर उपचार से लेकर अन्य सुविधा के दायरे में हो जाता है। 
: जो पैसा कट कर सरकार के पास जाना है उसे ठेकेदार व अन्य लोग हड़प लेते हैं। 
: कर्मचारियों को उनके अधिकार का ज्ञान होता है। 

यहां आ रही है समस्या
: बहुत से कर्मचारी ठेकेदार के लगाए होते हैं। 
: कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन कराने पर भुगतान बढ़ जाएगा जिसका असर मेंटेनेंस शुल्क पर भी होगा। 
: बहुत से आरडब्ल्यूए में रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी हैं जिनके सामने पीएफ के लोग बौने नजर आते हैं। 

पीएफ की ओर से जारी नोटिस की जानकारी है। उनका मानना है कि यह नोटिस उन्हें देने के बजाय सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी को देना चाहिए। -अध्यक्ष गुड़गांव सिटीजन काउंसिल एवं कुतुब इन्क्लेब आरडब्ल्यूए। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें