नोएडा के दादरी में चिटहैड़ा गांव के पास बसी कॉलोनी से चार दिन पहले किशोरी को जबरन उठाकर ले जाने के मामले में दादरी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत चिटहैड़ा गांव के पास जाहिद अपने परिवार के साथ रहता है। आठ दिसंबर को उसकी 15 वर्षीय बेटी को कुछ युवकों द्वारा जबरन उठाकर ले जाने का वाकया हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, लेकिन दबंगों के डर से पीड़ितों ने रिपोर्ट नहीं लिखाई। पुलिस ने समझा बुझाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बी पी मलिक का कहना है कि पीड़ित रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं थे। जल्द ही गायब किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।