फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक कंपनियां दे रही 22,000 रुपये तक की छूट, खरीदने के लिए सिर्फ एक दिन का मौका

Fri, 31 Mar 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस-3 (भारत स्टेज-3) इंजन वाले वाहनों पर रोक के बाद साइबर सिटी के दुपहिया वाहन शोरूम में दिन भर खरीदारों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कुछ घंटों में हीरो व होंडा के दुपहिया शोरूम से बड़ी संख्या में वाहन देखते ही देखते बिक गए। बाइक शोरूम संचालकों का कहना है कि अभी उनके पास पास एक दिन का और समय है, जो वाहन नहीं बिके हैं वह भी सेल हो जाएंगे।

लोगों द्वारा इसके लिए लगातार पूछताछ की जा रही है। हर शोरूम द्वारा बाइक खरीदने वालों को मॉडल के हिसाब से 3,500 से 22,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकारों का कहना है कि गुरुग्राम में करीब 15 हजार बाइक एक दिन में बिक गईं। 
विज्ञापन


शहर स्थित अधिकतर शोरूम से तकरीबन सभी बाइक बिक चुकी हैं। रेलवे रोड स्थित ऑटोनीड हीरो शोरूम के अधिकारी सुभाष कौशिक ने बताया कि उनके यहां पर बीएस-3 इंजन युक्त कुल 22 बाइक थीं जो कुछ ही घंटों में बिक गईं।

उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा बाइक के बारे लगातार पूछताछ की जा रही है। ऑटोनीड के में बाइक खरीदने आए सतबीर सतीजा का कहना है कि उन्होंने फोन करके शोरूम में पूछा था तब बाइक होने की बात बताई गई थी। मगर जब वह सिकंदरपुर से वहां तक पहुंचे तो सभी बाइक सेल हो चुकी थीं।

बजाज की बाइक पर 3,000 तक की छूट

सोहना रोड स्थित एमएल बजाज शोरूम के सेल्समैन अमरजीत ने बताया कि बजाज की बाइक पर 3,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। उसका कहना है कि बीएस-3 इंजन वाले वाहनों को 31 मार्च तक निकालना है इस कारण यह छूट दी जा रही है।

बजाज शोरूम के एक्जिक्यूटिव साजिद का कहना है कि डिस्कवर मॉडल की सभी बाइक बिक गई हैं। वहीं प्लेटिना मॉडल की कुछ की बाइक बची हैं। यह भी 31 तक बिक जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग शोरूम में आ रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं, कई लोगों ने खरीदा भी है। कोर्ट रोड स्थित जशोदा ऑटो पर भी दिन भर खरीदारों के आने का सिलसिला चलता रहा। 
विज्ञापन

शोरूम संचालकों का डर हुआ खत्म

कोर्ट - फोटो : Pintrest
दुपहिया वाहनों के शोरूम संचालकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस-3 इंजन युक्त वाहनों की बिक्री पर रोक के बाद उन्हें डर था कि अब उनकी बाइक का क्या होगा।

मगर बृहस्पतिवार को जिस प्रकार से लोगों ने उत्साह दिखाया है वह काफी शानदार है। बाइक देखते ही देखते बिक गईं। जो कुछ बची हैं वह शुक्रवार को सेल हो जाएंगी।

शोरूम संचालकों का कहना है कि उनके पास अगर कोई बाइक या स्कूटर बचा तो वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा उन्हें वापस लिया जाएगा कि नहीं इस बारे में अभी तक कंपनियों की ओर से किसी प्रकार की गाइडलाइन नहीं आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें