फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दक्षिणी दिल्ली की 15 सड़कों की बदलेगी सूरत, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, ईंधन की होगी बचत

Tue, 12 Jul 2022 05:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कालकाजी, ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर व कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों की परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन सड़कों की लंबाई 18.19 किलोमीटर है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजरीवाल सरकार दक्षिणी दिल्ली की सड़कों को बेहतर करने की योजना पर काम कर रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को 15 सड़कों को सुधारने के लिए 23.24 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। सिसोदिया का दावा है कि इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से आवाजाही सुगम होगी। ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने के साथ समय व ईंधन की भी बचत होगी।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कालकाजी, ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर व कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र की 15 सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों की परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन सड़कों की लंबाई 18.19 किलोमीटर है। दिल्ली सरकार इन सड़कों का सुदृढ़ीकरण आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से करेगी। इसके बाद लंबे समय तक इन सड़कों के मजबूत बने रहने की संभावना है। दिल्ली सरकार आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सुदृढ़ीकरण के दौरान निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन कराएगी। सिसोदिया ने बताया कि इन सड़कों का सुदृढ़ीकरण कई वर्ष पहले हुआ था। इस दौरान सड़कों पर वाहनों का भार काफी बढ़ा है जिससे सड़कों की ऊपरी सतह पर दरारें आ गई हैं। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सरकार ने इन चारों विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू करने का निर्णय लिया है।

यह मार्ग होंगे बेहतर
हंसराज सेठी मार्ग, बाबा फतेह सिंह मार्ग, महाराजा अग्रसेन मार्ग, कांशी राम टक्कर मार्ग, हंसराज गुप्ता मार्ग, बीआरटी से हंसराज गुप्ता मार्ग, बी-76 से बी-111 ग्रेटर कैलाश-एक, एशियाई गेम्स विलेज रोड, एनआईएफटी रोड, सुभाष चोपड़ा रोड, अगस्त क्रांति मार्ग, बिपिन चंद्रा मार्ग, गुरुद्वारा रोड, ईपीडीपी रोड और डीडीए मार्केट रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें