फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रिज वन में 15 लाख देशी पौधे लगेंगे, कम खाद-पानी और ज्यादा ऑक्सीजन देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली रिज वन में शुक्रवार को मुख्य सचिव राजीव वर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा की मौजूदगी में पौधे लगाए। सरकार ने स्पष्ट किया कि अभियान के तहत इस साल दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाए जा रहे और अकेले रिज में 15 लाख देशी पौधे रोपे जा रहे हैं। लगाए जाने वाले हर पौधे की जियो टैगिंग कर उसकी वैज्ञानिक निगरानी और सुरक्षित किया जा रहा।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अगले 10 साल के लिए बड़ी हरित रणनीति तैयार की है। इसके तहत देशी प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी है। ये कम पानी में बेहतर विकसित होते हैं, अधिक ऑक्सीजन देते हैं और प्रदूषण कम करने में अधिक प्रभावी हैं। सरकार भविष्य के लिए स्थायी हरित विरासत तैयार कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें