फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सत्य निकेतन हादसे के बाद एनडीएमसी की कार्रवाई, वाल्मीकि सदन के 145 क्वार्टर खाली होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में आठ ब्लॉक असुरक्षित मिले, मरम्मत भी आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में असुरक्षित भवनों को लेकर सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने वाल्मीकि सदन स्थित 145 टाइप-1 क्वार्टरों को खाली करने की सलाह दी है।
एनडीएमसी के नगरपालिका आवास विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी सिविल इंजीनियरिंग विभाग की जांच के बाद जारी की गई है। तकनीकी मूल्यांकन में वाल्मीकि सदन के आठ आवासीय ब्लॉकों को संरचनात्मक रूप से असुरक्षित पाया गया। साथ ही, इन भवनों की मरम्मत को आर्थिक रूप से भी व्यावहारिक नहीं माना गया है। ऐसे में संभावित खतरे को देखते हुए इनमें रह रहे लोगों को जल्द क्वार्टर खाली करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित भवनों में 1965-66 के दौरान बनाए गए तीन मंजिला चार ब्लॉक शामिल हैं। इनमें जी-25 से जी-51, एफ-25 से एफ-51 और एस-25 से एस-51 तक के 81 क्वार्टर हैं। इसके अलावा 1985-86 में निर्मित चार मंजिला चार अन्य ब्लॉकों में ब्लॉक संख्या 1 से 64 तक के 64 क्वार्टर शामिल हैं। एनडीएमसी ने सभी संबंधित निवासियों से चिह्नित क्वार्टरों को यथाशीघ्र खाली करने और निकासी प्रक्रिया में अधिकारियों का सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें