फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी ने 40 इमारतों में की तोड़फोड़, 16 संपत्तियाें को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी की कार्रवाई, 2453 पीजी भवनों में करीब 55 हजार लोग मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने खतरनाक भवनों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मंगलवार को भी कार्रवाई की। उसने मंगलवार को सभी 12 जोनों में 40 इमारतों में तोड़फोड़ की और 16 संपत्तियां सील की। इसके अलावा भवन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार इमारतों को तोड़ने के आदेश भी दिए।
जनसुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले निर्माण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में मंगलवार को दक्षिण जोन के गौशाला रोड और सतबड़ी, पश्चिम जोन के विशाल एन्क्लेव, हस्तसाल, विकासपुरी एक्सटेंशन और उत्तम नगर में प्रमुख विध्वंस कार्रवाई की गई। उत्तरी जोन के सब्जी मंडी क्षेत्र में भी विध्वंस सहित प्रवर्तन कार्रवाई की गई। पूर्वी दिल्ली में न्यू सीलमपुर, मयूर विहार फेज-1 और पांडव नगर में भी प्रमुख कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2453 पीजी भवनों में 55 हजार लोग
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने पीजी भवनों को लेकर भी निगरानी बढ़ाई है। दिल्लीभर में पीजी आवासीय भवनों का मैदानी सर्वेक्षण जारी है। अब तक करीब 2453 ऐसे भवनों की पहचान की गई है, जहां पीजी सुविधाएं संचालित हो रही हैं। इन भवनों में करीब 55 हजार लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें