फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 14 साल के एक किशोर से पूछताछ, डार्क वेब पर 'अग्निवीर' डेटा बेचने की कोशिश का शक

Sat, 21 Nov 2026 02:53 PM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दि्ल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में 14 साल के एक किशोर से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। उस पर अग्निवीरों या उनकी भर्ती से जुड़ा डेटा डार्क वेब पर बेचने की कोशिश करने का शक है। सूत्रों के अनुसार, लगभग दो महीने पहले दिल्ली में जांच एजेंसियों ने 14 साल के एक नाबालिग से पूछताछ की थी। उस पर डार्क वेब पर डेटा बेचने की कोशिश करने का आरोप है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, इस किशोर ने डार्क वेब पर कुछ फाइलें अपलोड की थीं और वह पैसे के बदले डेटा बेचने के लिए खरीदारों की तलाश कर रहा था। हालांकि, कोई भी सौदा पक्का होने से पहले ही एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया।

जांच एजेंसियों को शक है कि मिला हुआ डेटा 'अग्निवीरों' या 'अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया' से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इन फाइलों में असल में क्या है, यह अभी भी जांच का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें