फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा सोमवारः हादसों में हुईं 14 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार का दिन जैसे कहर लेकर आया। यहां सोमवार सुबह ही हुए कई अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई तो दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को नोएडा में दो बड़े सड़क हादसों में 6 लोगों की जान चली गई और अन्य हादसों में भी 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

मालूम हो कि नोएडा के सेक्टर के 58 स्थित मदरसन कंपनी की बस को सेक्टर 59 के पास एक ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सवार चार यात्रियों की मौत हो गई।

यह घटना सोमवार सुबह तब घटी जब मदरसन कंपनी की बस कंपनी के कर्मचारियों को छोड़ने जा रही थी और सामने से आ रहा एक ट्राला उससे टकरा गया। इस घटना में चार कर्मचारियों की मौत हो गई और दर्जनभर से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं सोमवार को नोएडा में ही हुए एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

टैंक में नहाते समय तीन बच्चे डूबे

नोएडा में सोमवार को एक और बड़ा हादसा हो गया जिसमें तीन बच्चों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-31 के सदरपुर गांव में टैंक में नहाते वक्त तीन बच्चों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि सदरपुर गांव में रहने वाले तीन बच्चे सोमवार सुबह परिवार को बिना बताए चोरी छिपे गांव में लगे टैंक में नहाने गए थे।

नहाने के दौरान बच्चे अपने आपको संभाल नहीं पाए और वो टैंक में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना का पता जब बच्चों के परिजनों को चला तो सब शोक में डूब गए। बच्चों की मौत से इस समय पूरे गांव में मातम पसर गया है।

इस घटना के अलावा भी नोएडा के लिए सोमवार दो बुरी खबरें लेकर आया। नोएडा के दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो आत्महत्या की घटना सामने आई।

खबर लिखे जाने तक आत्महत्या कहां और क्यों हुई ये नहीं पता चल सका पर इन मौतों के साथ ही सोमवार को नोएडा में हुई कई घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक ने मारी बा‌इक को टक्कर, दो की मौत

केवल नोएडा ही नहीं दिल्ली में सोमवार की सुबह दो सड़क हादसे हुए जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति के घायल होने की घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के गोकलपुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। अंदेशा है कि ट्रक ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। घटना के बाद से ट्रक ड्रा‌इवर फरार है।

वहीं दिल्ली में ही एक और सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गीता कॉलोनी में स्कूटी पर सवार होकर एक पिता-पुत्र कहीं जा रहे थे।

रास्ते में सामने से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर की चोट स्कूटी सवार पिता सह नहीं पाए और उनकी मृत्यु हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस इस मामले में क्या एक्शन ले रही है इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस तरह से सोमवार को को सड़क हादसों समेत विभिन्न हादसों में मरने वालों की संख्या 14 हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें