नोटबंदी को एक महीना गुजर चुका है, लेकिन शहर के एटीएम अभी भी खाली हैं। तीन दिन की छुट्टी में शहर के 95 फीसदी एटीएम ‘कैशलेस’ रहे और जिन एटीएम में पैसे आए, उसमें 50 मिनट के अंदर पैसा खत्म हो गया। दोपहर होते-होते 100 फीसदी एटीएम कैशलेस हो गए। सोमवार को शहर के एटीएम की स्थिति कैसी रही पेश है एक रिपोर्ट।
स्थान: सेक्टर-10ए , समय: 10.00 बजे
पॉश इलाका सेक्टर-10 ए में राष्ट्रीय और निजी बैंकों के सात एटीएम हैं। छुट्टी के दिन कामकाजी लोग सुबह गश्त के साथ एटीएम की तलाश में जुट गए। यहां केवल एक्सिस बैंक के एटीएम में सुबह पैसे निकले।
मगर, करीब 70 लोगों के बाद ही एटीएम ने पैसा उगलना बंद कर दिया। लाइन में खड़े राजेश पटेल का कहना है कि इलाके में केवल एक एटीएम ही पैसा दे रहा था। अब दूसरा ढूंढना होगा।