फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों बातों में वो तीनों उन्हें जंगल में ले गए, अंजाम दी हैवानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण जिले के नेबसराय थाना इलाके में दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किशोरियों को संगम विहार के पहाड़ी वाले जंगल में ले गए और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


नेबसराय थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों छात्राओं की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली छात्रा सुहानी (बदला हुआ नाम) 13 वर्ष की है और कक्षा सात में पढ़ती है।

छात्राओं को बात करते-करते पहाड़ी वाली जंगल में ले गए

दूसरी छात्रा मोनिका (बदला हुआ नाम, 13 वर्ष) कक्षा छह में पढ़ती है। सुहानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह संगम विहार इलाके में रहती है। उसकी कुलदीप नामक युवक से फेसबुक के जरिये जान-पहचान हुई थी और दोनों फोन पर बात करने लगे थे।

कुलदीप ने उसे 20 सितंबर को अस्थल मंदिर के पास उसे बुलाया। वह अपनी सहेली मोनिका को लेकर अस्थल मंदिर पहुंची। यहां पर कुलदीप, राहुल व राहुल का एक दोस्त था।

तीन युवक छात्राओं को बात करते-करते पहाड़ी वाली जंगल में ले गए।
विज्ञापन

श्लील हरकतें कर दुष्कर्म किया

यहां पर कुलदीप ने सुहानी के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म किया। राहुल ने मोनिका के साथ दुष्कर्म किया। उनके चिल्लाने पर मौके पर कुछ लोग आ गए।

लोगों को देखकर कुलदीप व राहुल अपने दोस्त के साथ मौके से भाग गए। मेडिकल जांच में दोनों ही छात्राओं के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

नेबसराय थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी कुलदीप (22) को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। राहुल कारपेंटर का काम करता है। 23 सितंबर शाम तक दो अन्य आरोपी राहुल व उसका दोस्त फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें