फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वर्षीय किशोरी मिली सात माह की गर्भवती, आठ माह पहले हुआ दुष्कर्म

Sat, 01 Jun 2019 04:18 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद

सार

-पेट में दर्द और पेट बढ़ने पर दिल्ली के अस्पताल में जांच के दौरान हुई पुष्टि
-पूछताछ में सात माह पूर्व एक अज्ञात युवक पर दुष्कर्म करने की हुई जानकारी
-दिल्ली पुलिस की सूचना पर खोड़ा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच की शुरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद में खोड़ा की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सात माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। दिल्ली के एक अस्पताल में जांच के दौरान डाक्टरों ने किशोरी को गर्भवती होने की पुष्टि की। किशोरी से जुड़ा मामले होने पर डाक्टरों ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस की सूचना पर खोड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


किशोरी के पिता नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। किशोरी पांचवीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है। पेट में दर्द होने और असामान्य ढंग से बढ़ने पर परिजन उसे दिल्ली के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच की तो किशोरी सात माह की गर्भवती निकली। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर डाक्टरों ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने खोड़ा पुलिस को बताया। खोड़ा पुलिस ने किशोरी के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। 

पीड़ित ने बताया कि करीब आठ माह पहले एक अज्ञात युवक उसे जबरन एक घर में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के चलते उसने घर में किसी को जानकारी नहीं दी। एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर खोड़ा पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि आशंका यह भी है कि किसी नजदीकी परिचित द्वारा किशोरी का यौन उत्पीड़न किया गया हो। पुलिस जांच कर रही है। इस बात पर सवाल खड़ा होता है कि सात माह तक परिजनों को भी पता नहीं चला। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


डर की वजह से नहीं बताया 
पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि आठ माह पहले एक अज्ञात युवक ने उसके साथ हिंडन नहर के पास दुष्कर्म किया था। लेकिन घर वालों और समाज के डर से उसने किसी को नहीं बताया। उधर, एसएचओ खोड़ा सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि किशोरी ने बयान में आठ माह पूर्व दुष्कर्म की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें