फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर सो रहा था किसान, गोली मारकर की हत्या

Sat, 01 Jun 2019 03:39 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुलावठी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर सो रहे शेरपुर गांव के किसान नितिन उर्फ नीतू (29) की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीतू के बड़े भाई लीलू सिंह ने बताया कि उसका भाई खेत में पानी लगाने गया था और रात में ट्यूबवेल की छत पर ही सो रहा था। उसका शव शुक्रवार सुबह खेत पर पड़ा मिला। नीतू के कंधे पर गोली मारी गई थी।

विज्ञापन


शायद उसने भागने की कोशिश की थी, इसलिए शव ट्यूबवेल से दूर पड़ा मिला। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि लीलू सिंह ने गांव के ही टेकचंद उर्फ बब्बू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में मामला अवैध संबंध के विरोध में हत्या का लग रहा है। बब्बू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें