फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने माता-पिता के साथ मिलकर दिया इस खतरनाक काम को अंजाम, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

Thu, 20 Jul 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के बुराड़ी में थप्पड़ मारने से गुस्साए 13 साल के बच्चे ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक हवलदार पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्चा और उसके परिजन हवलदार पर विकेट से तब तक हमला करते रहे, जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गया। हवलदार का कसूर इतना था कि उसने बच्चे को गाड़ियों पर खरोंच मारने से रोका था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे व उसके परिजनों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सतेंद्र परिवार सिंह (36) परिवार के साथ बुराड़ी के बाबा हरदेव नगर में रहता है। वह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में बतौर हवलदार कार्यरत है। मंगलवार रात को सतेंद्र अपने घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान उसने घर के सामने रहने वाले 13 साल के बच्चे को गली में खड़ी गाड़ियों को खरोंचते देखा। सतेंद्र ने बच्चे को ऐसा करने से मना किया। इस पर बच्चे ने सतेंद्र को गालियां देना शुरू कर दिया। सतेंद्र ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया।

बच्चा भागकर अपने घर चला गया। उसके बाद सतेंद्र पार्किंग में लगी अपनी कार से सामान निकालने लगा। इसी दौरान बच्चा, उसकी मां और पिता विकेट लेकर वहां पहुंचे और सतेंद्र पर टूट पड़े। विकेट सिर पर लगने से सतेंद्र का सिर फट गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे, लेकिन तीनों सतेंद्र पर तब तक हमला करते रहे, जब तक वह अचेत होकर नहीं गिर गया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर तीनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतेंद्र को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अगले दिन पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सतेंद्र की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें