सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल-तीन पर तैनात सुरक्षा कर्मी एक विदेशी यात्री के सामान की जांच कर रहे थे। एक्सरे मशीन पर बैग की जांच करने पर उसमें कुछ संदिग्ध चीज दिखी। सुरक्षाकर्मियों ने बैग की तलाशी ली। बैग में तोते मिले।
यात्री से इस बाबत पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया और न ही कोई कागजात दिखा पाया। यात्री की पहचान एनवर्जन के रूप में हुई थी। उसके पास से उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट मिला है।