फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाश से भिड़ी 12वीं की छात्रा

Sun, 17 Feb 2019 05:42 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
नई दिल्ली पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बदमाश लूटपाट के इरादे से एक घर में घुस गया। घर में मौजूद 12वीं कक्षा की छात्रा साक्षी (19) उससे भिड़ गई।
विज्ञापन


काफी देर संघर्ष के बाद भी साक्षी ने हार नहीं मानी तो बदमाश घर की रसोई में रखे चाकू से उस पर हमला कर फरार हो गया। घायल साक्षी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंडावली थाना पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-3, वेस्ट विनोद नगर में साक्षी पिता विरेंद्र कुमार गुप्ता और अन्य परिजनों के साथ रहती है। विरेंद्र एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं। शुक्रवार दोपहर साक्षी घर में अकेली थी। बाकी परिजन किसी न किसी काम से बाहर थे।
विज्ञापन


इसी बीच, 25-26 साल का युवक घर के पिछले दरवाजे से भीतर घुस आया। साक्षी उस समय घर की रसोई में काम कर रही थी। साक्षी ने बदमाश को देखकर पूछताछ की तो उसने थप्पड़ मार दिया। इस पर साक्षी उससे भिड़ गई।

गुत्थमगुत्था के बीच आरोपी भागकर किचन में गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर साक्षी पर हमला कर दिया। शोर-शराबे के बीच बदमाश फरार हो गया। शोर सुनकर आए पड़ोसी साक्षी को अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें