फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो का आगाज, करीब 40 मॉडल हुए लांच

Thu, 06 Feb 2014 03:12 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए रंगरूप में 12वे इंडियन ऑटो एक्सपो का बुधवार को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में शानदार आगाज हुआ।
विज्ञापन


ऑटो शो के पहले दिन देश-दुनिया की नामी वाहन निर्माता कंपनियों ने नए लांच के साथ ऑटो जगत के बदलते ट्रेंड की झलक दिखाई। एक्सपो में पहले दिन करीब 40 वाहनों के मॉडल लांच हुए । जिसमें कार कंपनियों के मॉडल से लेकर दुपहिया कंपनियों के मॉडल शामिल थे।

एक्सपो में जहां कंपनियों के नए मॉडल खास रहे, वही आने वाले दिनों में कंपनियां किस तरह के वाहन पेश करेंगी, उसकी भी झलक उन्होंने कानसेप्ट वाहनों में दिखाई है। हालांकि इन वाहनों के दीदार के लिए आपको सात फरवरी का इंतजार करना होगा। आम लोगो के लिए 7-11 फरवरी को एक्सपो खुलेगा।
विज्ञापन


पहले दिन सभी प्रमुख कंपनियों ने अपने नए मॉडल के साथ-साथ, मौजूदा वाहनों के अपग्रेडेड वर्जन सहित कानसेप्ट मॉडल पेश किए हैं। इसमें कार कंपनियों में मारूति, हुंडई, होंडा, जनरल मोटर्स, टाटा मोटर्स ,महिंद्रा से लेकर लक्जरी कार कंपनियां मर्सिडीज, ऑडी आदि ने अपने मॉडल पेश किए हैं।
विज्ञापन


पढ़े, ऑटो एक्सपो में जाने से पहले ये 5 जरूरी बातें

इसके अलावा दुपहिया वाहनों में हीरो मोटोकार्प, बजाज ऑटो, होंडा मोटर्स, पिऑजिओ, हार्लेडेविडसन, टीवीएस आदि प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया है।

इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों में अशोक लेलैंड, टाटा मोटर्स, आयशर आदि कंपनियों ने भाग लिया। बृहस्पतिवार को भी एक्सपो में महिंद्रा एंड महिंद्रा आदि के अलावा दूसरी कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें