फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1257 नए मामले आए सामने, छह की मौत, 727 हुए ठीक

Tue, 11 Aug 2020 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में मंगलवार को कोरोना से महज आठ लोगों की मौत हुई। 82 दिनों के बाद मौत का आंकड़ा 10 से नीचे पहुंचा है। इससे पहले 19 मई को संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद यह आंकड़ा सबसे कम है।

विज्ञापन

    
मौतों की संख्या कम आने पर संतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना से केवल 8 मौतें हुई हैं। कई दिनों के बाद मौत की संख्या 10 से नीचे गई है। मौतों को कम करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार की कोशिश है कि संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं होना चाहिए। हर एक इंसान की जान बहुत कीमती है। 

सरकार ने मौत की संख्या को कम करने के लिए चार समितियों का गठन किया था। इन समितियों ने कोविड अस्पतालों में हो रही मौतों का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। सरकार ने समिति की सिफारिशों को लागू किया। इससे रोजाना होने वाली मौत की संख्या में बड़ी कमी आई है। जून में रोजाना औसतन 74 लोगों की मौत हो रही थी। जुलाई में यह संख्या 40 थी और अब अगस्त में 15 रह गई है। वहीं, कुल मौत का आंकड़ा 4139 पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटो में कोरोना के 1257 केस आए। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,47,391 हो गई। इनमें से 1,32,384 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय कोविड अस्पतालों में 13,722 बेड उपलब्ध हैं और 10,510 खाली हैं। 

राजधानी में प्रति 10 लाख की आबादी पर 64,412 जांच हो रही है। कुल जांच की संख्या 12,238,45 हो गई है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 493 हो गई हैं। होम आइसोलेश में 5523 मरीज इलाज करा रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक,19,440 लोगों की जांच की गई। इनमें 14,084 एंटीजन और 5,356 आरटी-पीसीआर जांच हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें