फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद सरकारी अस्पतालों में लगेंगे 125 नए वेंटिलेटर

Tue, 13 Dec 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अस्पतालों में वेंटिलेटर (जीवन रक्षक उपकरण) की संख्या बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सरकारी अस्पतालों में 125 नए वेंटिलेटर मशीन युक्त बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


लोक नायक अस्पताल में वेंटिलेटर के अभाव में एक मरीज को एम्ब्यू बैग के सहारे रखा गया था और इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। इसके बाद जब यह पूरा मामला प्रकाश में आया तब मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को 125 नए वेंटिलेटर (जीवन रक्षक उपकरण) युक्त बिस्तर लगाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगल्र 15 से 20 दिनों में वेंटिलेटर युक्त बिस्तर मरीजों के लिए अस्पताल में लगा दिए जाएंगे और इसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुल 80 वेंटिलेटर युक्त बिस्तर हैं जिसमें कुछ मशीनें खराब हैं

सत्येंद्र जैन
125 वेंटिलेटर अलग-अलग अस्पतालों में लगाए जाएंगे। दिल्ली के सबसे बड़े लोक नायक अस्पताल में सबसे ज्यादा वेंटिलेटर युक्त बिस्तर तैयार किए जाएंगे क्योंकि यहां सबसे ज्यादा मरीज इलाज के लिए न सिर्फ दिल्ली बल्कि दिल्ली के बाहर से भी पहुंचते हैं।

वर्तमान में दिल्ली सरकार के अलग-अलग अस्पतालों में कुल 80 वेंटिलेटर युक्त बिस्तर हैं जिसमें कुछ मशीनें खराब हैं। पिछले दिनों जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में जीवन रक्षक उपकरण खराब होने की वजह से एक मरीज वेंटिलेटर नहीं मिल पाया था।

परिजनों ने आरोप लगाया था कि यदि वेंटिलेटर मिल जाता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। मरीज के परिजनों ने दूसरे सरकारी अस्पतालों में भी वेंटिलेटर की तलाश की थी लेकिन कहीं वेंटिलेटर कहीं खाली नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें