खिड़की पर डला है पर्दा
पुलिस लाइन अस्पताल के जिस हॉल से खिड़की की ग्रिल तोड़कर भागने की बात कही जा रही थी वह खिड़की स्पष्ट टूटी हुई नजर नहीं आ रही है। हालांकि एक खिड़की पर पर्दा डाला हुआ है लेकिन वह भी पुराना नजर आ रहा है।
बेटी के बर्थ-डे पर पति के दूर जाने का डर
पुलिस लाइन के अस्पताल के सामने शुक्रवार को दिल्ली की महरौली निवासी भारतीय मूल की महिला तीन साल की बेटी के साथ पहुंची। महिला के मुताबिकउ सके पति नाईजीरिया के निवासी हैं और बच्चों को फुटबाल का प्रशिक्षण देते हैं। महिला और फुटबाल कोच ने चार साल पहले शादी की थी। कोच को पुलिस ने बिना वीजा व पासपोर्ट के अन्य विदेशियों के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य लोगों के साथ उसे भी डिपोर्ट करने की तैयारी कर रही है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी का शनिवार को जन्मदिन है और वह पति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आई है। उसे नहीं पता था कि उसके पति के पास वीजा-पासपोर्ट नहीं है। बताया गया है कि ऑपरेशन-10 के अंतर्गत जब उसके पति को पकड़ा गया तो महिला ने विरोध किया था और बाद में उसके दिल्ली निवासी परिजन भी पुलिस लाइन पहुंचे थे।
रिजर्व पुलिस लाइन में पकड़कर रखे गए विदेशियों ने भागने के दौरान विरोध करने पर पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की व मारपीट की है। शेष 11 पुरुष और 19 महिलाओं पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सभी आरोपियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। - वैभव कृष्ण, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर
जेल प्रशासन ने की तैयारी
पकड़े गए अफ्रीकी व विदेशियों के लुक्सर कारागार आने की भनक लगने पर जेल प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। दरअसल, जेल में बंद रहने के दौरान पूर्व में भी अफ्रीकी हंगामा आदि कर चुके हैं। जिन्हें नियंत्रण में करने के लिए जेल प्रशासन को भी उन्हें अन्य बंदियों से अलग रखना पड़ सकता है। जेल प्रशासन के मुताबिक, शुक्रवार रात 10 बजे तक विदेशी जेल नहीं लाए गए थे।