फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हर माह दर्जन भर बच्चे गर्भ में ही तोड़ देते हैं दम

Thu, 22 Jan 2015 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हर माह करीब एक दर्जन मां अपने बच्चे जन्म देने से पहले खो देती हैं। इनमें अधिकतर प्री-मैच्योर बेबी होती हैं। कुछ माताएं जन्म के बाद भी बच्चे खो देती हैं। सिविल अस्पताल में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो इसकी वजह महिलाओं की बदलती लाइफ स्टाइल है।
विज्ञापन


दरअसल, जिले में मातृ व शिशु मृत्युदर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग काफी जतन कर रहा है। विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जननी सप्ताह और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से यूनिट बनाई गई है।

बावजूद इसके जिले के दूसरे अस्पताल में शिशुओं की मृत्यु हो रही है। सिविल अस्पताल की बात करें तो यहां सामान्य प्रसव ज्यादा होते हैं। सिजेरियन मामले कम होते हैं, दूसरी ओर रेफर केस भी होते हैं।
विज्ञापन


जिस गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी होती है या जटिल केस होते हैं, अमूमन उन्हें रेफर कर दिया जाता है। मृत्यु होने की सूरत में उसे गिना नहीं जाता है।

अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डाक्टरों के अनुसार सीधा जिला अस्पताल आने वाली प्रसूति महिलाओं का आईयूडी केस कम होता है क्योंकि यहां बच्चे की धड़कन सुनने वाली मशीन होती है।

जो महिलाएं डाक्टरों के संपर्क में नहीं होती हैं या जो पीएचसी के रेफर केस होते हैं, उनका आईयूडी होता है क्योंकि उन जगहों पर धड़कन सुनने वाली मशीन नहीं होती। अधिसंख्य आईयूडी मामले रेफर केस होते हैं जो गांवों से यहां आते हैं।

क्या कहती हैं डॉक्टर
गायनी विभाग की डॉ. उपासना कहती हैं कि ऐसे केस में अगर बच्चा गर्भ में भी हरकत नहीं कर रहा तब मां को भी कई बार पता नहीं चलता। गर्भावस्था में समय-समय पर जांच बहुत जरूरी है। जब बच्चे का विकास नहीं हो रहा होता है और शरीर गलने लगता है तो इंफेक्शन का असर गर्भवती महिला पर भी पड़ने लगता है। यह स्थिति मातृत्व मृत्यु की वजह बन सकती है। अस्पताल में आने वाली बहुत सारी महिलाएं बहुत कमजोर होती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आईयूडी के केस पर एक नजर

माह-----------आईयूडी-----------जीवित जन्म
जनवरी-----------13---------------------529
फरवरी    10            501
मार्च        22            425
अप्रैल        09            411
मई        12            378
जून        13            437
जुलाई        10            437
अगस्त        5            547
सितंबर    13            531
अक्तूबर    14            538
नवंबर        16            556
दिसंबर    7            509
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें