मंगोलपुरी इलाके में देर रात पार्किंग में खड़ी 12 कारों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।
शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। वहीं स्थानीय लोगों व कार मालिकों ने शरारती तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात सवा दो बजे पुलिस व दमकल विभाग को मंगोलपुरी वाई ब्लॉक स्थित पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगने की जानकारी मिली।